आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से होने जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पहली भिड़ंत 23 तारीख को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच होगी। जबकि आईपीएल सीजन 12 का दूसरी भिड़ंत 24 तारीख को होगी। 24 मार्च 2019 को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच होगी भिड़ंत।
![]() |
wesportians |
किंग्स इलेवन पंजाब टीम से युवराज सिंह को बाहर करने के बाद आखिर मुंबई इंडियंस की टीम में युवराज सिंह पर क्यों दांव खेला है इसका खुलासा हो गया है। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने 'अमर उजाला' रिपोर्ट के माध्यम से मंगलवार को मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के बाद कहा, युवराज सिंह एक बेहद अनुभवी खिलाड़ी है वो मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में नया फैक्टर लेकर आ सकते है।
तीन बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, और नीलामी में सिर्फ छह खिलाड़ियों को खरीदा था। उनकी हेडलाइन खरीद युवराज सिंह की थी, जो पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं,
![]() |
iplt20 |
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि युवराज सिंह को किस स्थान पर खिलाएंगे तो उन्होंने कहा कि युवराज किसी भी स्थान पर फ़ीट हैं लेकिन जरुरत के अनुसार उनका सही इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवराज शुरू में चौथे नंबर पर खेलते दिखेंगे। चौथा स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए इस स्थान पर साबित हो सकता है।
दोस्तों आपके अनुसार युवराज को किस स्थान पर खेलना चाहिए?


